बॉलीवुड पर राज करते हैं बिहार के ये 5 लाल, इनकी प्रतिभा का लोहा मानती है दुनिया

मुंबई को सपनों की दुनिया के नाम से जाना जाता हैं। यहाँ रोज कई लोग एक्टर, डायरेक्टर और डांसर बनने का सपना लेकर आते हैं। इसमें सभी के लिए सफलता मिलना असंभव हैं। लेकिन अगर किसी में प्रतिभा हो तो देर-सवेर उन्हें सफलता मिलती जरुर हैं। बिहार के 5 ऐसे स्टार्स, जो आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।

1)इम्तियाज अली आज बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में शामिल किये जाते हैं। उन्हें ‘जब मी मेट’ और रॉकस्टार जैसी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। जमशेदपुर में पले-पढ़े अली अपनी फिल्मों में रोमांटिक सीन के लिए जाने जाते हैं।

2)बिहार मनोज बाजपेयी आज इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। इनका जन्म चंपारण जिले में हुआ है। उन्होंने बॉलीवुड में हीरो, विलेन और साइड रोल सहित लगभग सभी भूमिकाओं को बहुत अच्छे से निभाया हैं।

3)पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस अभिनेता ने बॉलीवुड में छोटे-मोटे रोल करके करियर की शुरुआत की थी। जबकि आज वह इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता माने जाते हैं। त्रिपाठी ने फिल्मों और वेब-सीरीज में अपनी प्रदर्शन के कारन खूब नाम कमाया हैं।

4)बॉलीवुड के विश्वनाथ कहे जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म पटना में हुआ है। उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाने के साथ-साथ राजनीती में भी बहुत सफलता पाई हैं। शत्रुघ्न बॉलीवुड में अपने डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं।

5)संजय मिश्रा एक ऐसे एक्टर हैं। जो पर्दे पर अपना 100 फीसदी देने के लिए जाने जाते हैं। ये एक्टर कॉमेडी के लिए माने हैं। इसके आलावा सीरियस रोल में भी वह किसी से कम नहीं हैं। संजय ने अपने फिल्मी की शुरुआत छोटे-मोटे रोल से की थी। वे पहली बार 1991 में आए टीवी शो ‘चाणक्य’ में नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने लगभग 100 फिल्म और नाटकों में काम किया।