क्रिकेट स्टेडियम के बाहर ‘चाय’ बेच रहा था धोनी का दोस्त, माही ने किया ऐसा काम जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे

फ्रेंड्स दुनिया में दोस्ती को प्यार से बढ़कर माना गया है। और दोस्ती के ऊपर हमने बहुत सी कहानियां सुनी भी है। और देखी भी है। जिनमे हमे दोस्ती के बड़े बड़े उदाहरण देखने मिले। इनमे सबसे बड़ा उदाहरण कृष्ण सुदामा की दोस्ती थी। जो हमेशा सभी को याद रहेगी। जब दो दोस्तो के बीच कोई एक दोस्त कामयाबी का वो मुकाम हासिल करले, और उसे इतना कुछ मिलने के बाद ज़रा भी घमंड, अहंकार न हो। कई सालो के बाद मिलने पर भी वह अपने पुराने दोस्त को गले से लगा ले, यही होती है असली दोस्ती।

और उस दोस्त से बढ़कर कोई अच्छा दोस्त नहीं होता। और आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत के होनहार सबसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ी एमएस धोनी के बारे में बताने जा रहे है। ये बात हम सभी को पता है, की आज भले ही धोनी दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है, लेकिन एक समय था, जब इनका परिवार भी काफी गरीब हुआ करता था। और एक सीधे सरल आम इंसान से इतना बड़ा स्टार बनने के बाद भी धोनी ग्राउंडेड ही रहना पसंद करते है।

इतना बड़ा खिलाड़ी बनने के बाद भी उन्होंने अपने जीवन में घमंड, अहंकार को थोड़ी भी जगह नहीं दी। दोस्तो ये बात हम सभी जानते है, की धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल और सबसे बड़े कप्तान माने जाते है। और उन्हे कुल कप्तान भी कहा जाता है। लेकिन इन सब के बावजूद भी वे आज भी एक आम इंसान की तरह ही जीना पसंद करते है। ये सब हम ऐसे ही नहीं बोल रहे है। बल्कि कुछ ही समय पहले एक ऐसी घटना हुई, जिसने ये साबित कर दिया, की पैसा ही जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत नहीं रखता है।

दरअसल ये घटना कोलकाता की है। धोनी को वहां पर उनका एक पुराना दोस्त मिला, जो स्टेशन में चाय की दुकान लगाता है। हालाकि जब धोनी ने उन्हे देखा तो उन्होंने अपने दोस्त थॉमस को इग्नोर नही किया, बल्कि धोनी उन्हे देखकर खुशी से भर गए। और उसे गले से लगा लिया, धोनी के बारे में हम सभी जानते है, की ये हमेशा से सरल स्वभाव के है। और उसी के लिए जाने जाते है। दरअसल ये घटना तब की है, जब धोनी कोलकाता में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने गए थे। और उसी दौरान स्टेडियम से बाहर निकलते समय उन्हे ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़ा एक शख्स दिखा।

जिसका नाम थॉमस था। और उस दौरान जैसे ही धोनी ने थॉमस को देखा, धोनी ने उन्हे तुरंत ही पहचान लिया। और अपने गले से लगाया। इसके बाद धोनी उन्हे डिनर के लिए होटल लेकर गए। और इसी घटना के बाद अब धोनी के फैंस धोनी को और अधिक प्यार करने लगे है। इस दौरान जब थॉमस को देखा, तो वे धोनी से मिलकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। थॉमस के बारे में बताए, तो खड़कपुर रेलवे स्टेशन में थॉमस की एक चाय की दुकान है।

और थॉमस ने बताया, की जब स्टेशन में धोनी टीसी का काम करते थे, वे उन्हे तभी से जानते है। और अक्सर धोनी थॉमस की दुकान पर चाय पीने जया करते थे। और अब धोनी से मिलने के बाद थॉमस का कहना है, की वे अपनी चाय की दुकान का नाम धोनी टी स्टॉल रखेगे। उन्होंने ये भी बताया, की जब धोनी इस स्टेशन पर टीसी का काम करते थे। तब वे दिन से लगभग दो से तीन पर जरूर आते थे।

और फिर इस दौरान धोनी से मिलने के लिए उनके करीब 11 दोस्त यहां आए थे। और ये सभी धोनी के उस समय के दोस्त है, जब धोनी क्रिकेट में जगह बनाने के लिए काफी मुश्किलों से होकर गुजर रहे थे। साथ ही धोनी ने खड़कपुर में अपने सभी पुराने दोस्तो को पार्टी भी दी। दोस्तो कहावत है, की जो इंसान अपने मुश्किल समय में भी अपने सच्चे दोस्तो को न भूले, वो कभी जिंदगी के हारता नही है। और धोनी उन्ही कुछ इंसानों में से एक है।