क्रिकेट दुनिया में भारतीय टीम एक ऐसी टीम है, जो बाकी टीमों से अलग मानी जाती है। जिसने पूरी दुनिया में अलग मुकाम हासिल कर रखा है। वही भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी भी मौजूद है। जिसे पूरी दुनिया बखूबी जानती है। और इन खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने खुद तो क्रिकेट के चलते पूरी दुनिया में अपना नाम फेमस किया है। लेकिन इसका परिवार भी किसी से कम नहीं है। हालाकि इनका कैरियर अभी कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ, लेकिन अगर संपत्ति की बात करे, तो दूसरे बड़े बड़े खिलाड़ी इनके पीछे आते है। जहां इस खिलाड़ी पिता एक कंपनी के सीईओ है, तो वही ससुर डीजीपी है।
और पत्नी वकील है। दोस्तो इस खिलाड़ी संपत्ति जानकर कोई भी हैरान हो जायेगा है। फ्रेंड्स ये खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ खेलकर आज के समय में भारतीय टीम की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है। और यहां हम बात कर रहे है, 16 फरवरी 1991 में कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मे मयंक अग्रवाल की। यही वो खिलाड़ी है, जिसने भारतीय टीम में शामिल होने के लिए दिन रात मेहनत की। और जैसे ही इन्हे भारतीय टीम में मौका मिला, उन्होंने उस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए, अपने बल्लेबाजी से सबको हैरान करके रख दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी मिली है, की मयंक की कुल संपत्ति लगभग 3.5 मिलियन अमरीकी डॉलर है।
जो भारतीय रुपए के हिसाब से 26 करोड़ रुपए है। और मयंक ने अपनी ये संपत्ति बीसीसीआई की वेतन आईपीएल और कुछ निजी व्यवसायों से कमाई है। मयंक अग्रवाल को इस मुकाम तक पहुंचाने उनके पिता का बड़ा हाथ है। मयंक के पिता अनुराग अग्रवाल एक हेल्थकेयर कम्पनी के सीईओ हैं, वहीं उनकी मां सुचित्रा सिंह हाउस वाइफ हैं। मयंक ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की थी, मयंक की पत्नी आशिता सूद पेशे से वकील हैं और दोनों ने जून 2018 में शादी की थी। मयंक के ससुर प्रवीण सूद पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं और अभी वह कर्नाटक के डीजीपी हैं।
बता दे, की मयंक को कारों का कलेक्शन करना बेहद पसंद है। हालाकि इनका कर कलेक्शन काफी छोटा है। लेकिन इनके कार के छोटे से कलेक्शन में दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें शामिल है। जो की बंगलुरु में है। इसके अलावा मयंक के पास देश भर की बहुत सी रीयल एस्टेट संपत्ति भी है। जानकारी के लिए बता दे, की मयंक को साल 2018 में भारतीय टीम में जगह मिली थी। और उन्होंने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।
वही साल 2019 में मयंक ने भारत के किए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 754 रन हासिल किए थे। इसके अलावा मयंक उसी साल दो दोहरे शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी भी बने थे। दोस्तो मयंक ने काफी कम समय में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है।